{"_id":"638b08f8f772347035484f20","slug":"meerut-youth-died-while-walking-was-returning-home-with-friends-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEERUT: दोस्तों के साथ पैदल घर लौट रहा था युवक, चलते-चलते आई मौत, CCTV में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: दोस्तों के साथ पैदल घर लौट रहा था युवक, चलते-चलते आई मौत, CCTV में कैद हुई घटना
Sat, 03 Dec 2022 02:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 03 Dec 2022 02:32 PM IST
सार
कहते हैं मौत का कोई समय नहीं होता, ऐसा ही मेरठ के किदवई नगर में हुआ। यहां दोस्तों के साथ घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में चलते चलते ही मौत ने अपने आगोश में ले लिया। सीसीटीवी में मौत का लाइव सीन कैद हो गया।
विज्ञापन
चलते चलते हुई युवक की मौत्
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के किदवई नगर में युवक की चलते-चलते मौत हो गई। युवक की राह चलते मौत की इस घटना के बारे में जानकर हर कोई स्तब्ध रह गया। वहीं यह पूरी घटना क्षेत्र में एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि 11 बजे चार दोस्तों का एक ग्रुप गली से गुजरता हुआ दिखाई देता है। चारों आपस में बातचीत करते चल रहे हैं। इसी दौरान नीली हुडी पहने एक युवक मुहं पर हाथ रखकर छींकता नजर आता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: सुबह उठकर सीसीटीवी चेक कर रहा था मकान मालिक, अचानक दिखी ऐसी चीज, डर के मारे घरों में दुबके लोग
इसके कुछ ही पल बाद युवक अपने दोस्त के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है लेकिन फिसलकर सड़क पर गिर पड़ता है। युवक के दोस्त उसे संभालने का प्रयास करते हैं लेकिन तब तक उसकी मौत हो जाती है।
युवक की अचानक मौत से दोस्त भी स्तब्ध रह गए। वे तुरंत युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।