{"_id":"68c1cbb5ad116915860dd27a","slug":"meerut-youth-died-after-falling-from-tin-shed-in-tp-nagar-death-was-dragged-from-home-by-luring-him-to-earn-2025-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नवीन मंडी में टीन शेड से गिरकर युवक की मौत, चंद रुपये कमाने का लालच देकर घर से खींच लाई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नवीन मंडी में टीन शेड से गिरकर युवक की मौत, चंद रुपये कमाने का लालच देकर घर से खींच लाई मौत
Thu, 11 Sep 2025 12:34 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:34 AM IST
सार
नवीन मंडी में रहीसद्दीन ने टीन शेड डालने का ठेका लिया था। वह वकील को घर से बुलाकर लाया और टीन शेड डलवाने लगा, तभी हादसा हो गया। परिजनों ने प्यारे लाल जिला अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीपीनगर थाना क्षेत्र के नवीन मंडी में टीन शेड डालते वक्त नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि टीपी नगर के रहने वाले गौरव बंसल का रस्सी और बोरी का व्यापार है। उन्होंने अभी कुछ दिन पहले नवीन मंडी में एक दुकान ली है। जिसकी टीन टूटने के चलते नया टीन शेड डालने के लिए लोहिया नगर के रहने वाले रहीसुद्दीन को ठेका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहीसुद्दीन अपने साथ वकील निवासी लोहिया नगर को लेकर पहुंचा। वकील टीन शेड डाल रहा था। इसी दौरान वकील की जमीन पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस वकील को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने प्यारे लाल जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह हादसा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।