फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth commits suicide after failing in Agniveer recruitment, was under stress for many days

मेरठ : अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर युवक ने की आत्महत्या, कई दिन से था तनाव में

Sun, 16 Oct 2022 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Youth commits suicide after failing in Agniveer recruitment, was under stress for many days
मेरठ : अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर युवक ने की आत्महत्या, कई दिन से था तनाव में
विज्ञापन

सरधना । अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर कपसाड़ गांव निवासी विक्रांत उर्फ विक्की (22) सुनील ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। वह कई दिनों से तनाव में था और परिजन उसे समझाने में जुटे थे। विक्रांत सेना में जाने की बात बचपन से करता था।

सरधना थानाक्षेत्र का कपसाड़ गांव का विक्रांत उर्फ विक्की एक सप्ताह पहले मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर भर्ती के दौरान दौड़ में बाहर हो गया था। वापस लौटने के बाद विक्रांत तनाव में चला गया। परिवार के लोगों ने विक्रांत को समझाया कि कोई बात नहीं, फिर से तैयारी कर लो। इसके बावजूद वह तनाव से बाहर नहीं निकला। शनिवार को विक्रांत घर से निकलकर जंगल पहुंचा और ट्यूबवेल के पास पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। गांव के ही एक युवक ने विक्रांत का शव पेड़ पर लटका देखा तो उसने गांव में आकर जानकारी दी। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। जानकारी लगने पर पुलिस भी पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed