{"_id":"68a5b3ee755be4297904d9db","slug":"meerut-youth-attempts-suicide-after-beating-dial-112-cop-breaks-wall-and-saves-life-with-cpr-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: युवकों की पिटाई के बाद फांसी पर लटका युवक, डायल-112 सिपाही ने दीवार तोड़कर उतारा, CPR देकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: युवकों की पिटाई के बाद फांसी पर लटका युवक, डायल-112 सिपाही ने दीवार तोड़कर उतारा, CPR देकर बचाई जान
Wed, 20 Aug 2025 05:09 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 20 Aug 2025 05:09 PM IST
सार
मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में विशाल(20) ने मोहल्ले के लड़कों से पिटाई और परिजनों की अनसुनी के बाद फांसी लगा ली। डायल-112 के सिपाही ने दीवार तोड़कर युवक को उतारा और 10 मिनट तक सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। युवक अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरुबक्सर में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। मोहल्ले के लड़कों से पिटाई और परिजनों द्वारा बात को अनसुना किए जाने से नाराज 20 वर्षीय विशाल ने फांसी लगा ली।
सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई। सिपाही सिद्धांत तोमर ने परिजनों की मदद से कमरे की 4 इंच मोटी दीवार तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा और लगातार 10 मिनट तक सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस लौटाईं। इसके बाद उसे गंगानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मामला कसेरुबक्सर तालाब के पास रहने वाले मजदूर दौलतराम के परिवार से जुड़ा है। पांच बेटों में सबसे छोटा विशाल भी मजदूरी करता है। बुधवार दोपहर वह दवा लेने गया था, तभी मोहल्ले के कुछ लड़कों ने किसी बात पर उसकी पिटाई कर दी। घर आने पर उसके कपड़े फटे थे। उसने परिजनों को घटना बताई, लेकिन उन्होंने बाद में बात करने को कहा। इसी बात से आहत होकर विशाल ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
घरवालों ने शोर मचाया और तुरंत डायल-112 पर फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाई। परिजनों ने मारपीट करने वाले मोहल्ले के युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
घरवालों ने शोर मचाया और तुरंत डायल-112 पर फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाई। परिजनों ने मारपीट करने वाले मोहल्ले के युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।