{"_id":"5f8327148ebc3e9bb220708e","slug":"meerut-youth-arrested-for-stealing-jeans-from-vishal-mega-mart","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : कार से विशाल मेगा मार्ट में चोरी करने पहुंचा युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : कार से विशाल मेगा मार्ट में चोरी करने पहुंचा युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया
Sun, 11 Oct 2020 09:09 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित गढ़ रोड पर विशाल मेगा मार्ट में कर्मचारियों ने रविवार एक युवक को जींस चोरी हुए दबोच लिया। युवक कार में बैठकर आया, युवक यह नहीं जानता था कि जींस में सेंसर लगा हुआ है। मॉल के गेट पर जैसे ही सेंसर की बीप बजी तो कर्मचारियों ने युवक को धर दबोचा। जिसके बाद कर्मचारियों ने चोर की जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, विशाल मेगा मार्ट के स्टोर मैनेजर संदीप ने बताया कि रविवार की सुबह एक युवक लाल रंग की कार से मॉल में खरीदारी करने के लिए आया था। काफी देर तक मॉल में कपड़े देखने के बाद युवक बिना कोई सामान खरीदे वापस जाने लगा। जैसे ही उसने मॉल का मुख्य गेट पार किया तो वहां की बीप बजने लगी। जिसके बाद मॉल के कर्मचारियों ने युवक को दबोच लिया और अंदर ले जाकर युवक की तलाशी ली गई तो उसके कपड़ों में छुपाई गई मॉल से चुराई एक जींस बरामद हुई।
विज्ञापन
मॉल के मैनेजर ने पुलिस को बताया की उनके यहां बेचे जाने वाले रेडीमेड गारमेंट्स और अन्य सामान में एक सेंसर लगाया जाता है। बिल पेमेंट करते वक्त यह सेंसर निकाल दिया जाता है। जींस में लगाया हुआ सेंसर निकाला नहीं गया था, इसलिए दरवाजे पर जाते ही बीप बजी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक किदवई नगर निवासी रिहान है। जिसकी कार को भी कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मॉल के मैनेजर की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अब पुलिस शांतिभंग में कार्रवाई करेगी। वही जिस कार से युवक चोरी करने पहुंच गया। कार युवक के पिता के नाम पर है। पुलिस ने बताया कि युवक सुखा नशा करता है, जिसको लेकर भी जांच की जा रही है।