{"_id":"6a0208a3aa803ee77c05dc9a","slug":"meerut-your-meter-has-been-converted-to-postpaid-consumers-with-smart-prepaid-meters-receiving-messages-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'आपका मीटर पोस्टपेड में बदल दिया गया है', स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को मैसेज आने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'आपका मीटर पोस्टपेड में बदल दिया गया है', स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को मैसेज आने शुरू
Mon, 11 May 2026 10:19 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 11 May 2026 10:19 PM IST
सार
मेरठ में शहर और देहात को मिलकर कुल दो लाख आठ हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए। विरोध के बाद प्रदेश सरकार ने इन्हें पोस्टपेड में बदलने का आदेश दिया है। उपभोक्ताओं को भी अब मैसेज आने शुरू हो गए है।
विज्ञापन
प्रीपेड स्मार्ट मीटर। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर कनेक्शनों को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर कनेक्शन पोस्टपेड होने के मैसेज आने शुरू हो गए हैं। यहां दो लाख आठ हजार प्रीपेड कनेक्शन पोस्टपेड में बदले जाएंगे। वहीं, काफी संख्या में लोग विद्युत विभाग की हेल्पडेस्क पर कनेक्शन को लेकर पूछताछ करने पहुंच रहे हैं। विद्युत अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही पूरे प्रदेश के प्रीपेड कनेक्शन पूरी तरह से पोस्टपेड हो जाएंगे।
विज्ञापन
मेरठ महानगर में एक लाख आठ हजार स्मार्ट मीटर प्रीपेड थे और मेरठ देहात में एक लाख प्रीपेड मीटर लगे हुए थे। लोगों के विरोध के बाद प्रदेश सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदलने की घोषणा कर दी। इसमें प्रत्येक महीने की दस तारीख को बिजली बिल जारी होगा और जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। देय तिथि निकलने के एक सप्ताह बाद कनेक्शन काटने की तारीख रहेगी। अब पावर कारपोरेशन ने प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपोड करना शुरू कर दिया है। इसके मैसेज भी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक विहार कंकरखेड़ा निवासी उपभोक्ता विजय मान ने बताया कि उनके एक प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड करने का मैसेज आ गया है जबकि दूसरे कनेक्शन का मैसेज अभी नहीं मिला है। इसके बाद भी लोग विद्युत विभाग की हेल्पडेस्क पर जाकर पोस्टपेड कनेक्शन के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
सोमवार को जेल चुंगी स्थित अधिशासी अभियंता वाणिज्य प्रथम के कार्यालय पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। मुख्य अभियंता वितरण मेरठ प्रथम रजनीकांत मिश्र व मुख्य अभियंता वितरण मेरठ द्वितीय गुरजीत सिंह का कहना है कि मुख्यालय स्तर से प्रीपेड कनेक्शनों को पोस्टपेड किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी कनेक्शन पोस्टपेड हो जाएंगे।
ये भी देखें...
Meerut: हथियारों की दुकान में सीखा मरम्मत का काम, फिर लगा दी अवैध फैक्टरी, सोशल मीडिया बना बाजार; 5 गिरफ्तार
ये भी देखें...
Meerut: हथियारों की दुकान में सीखा मरम्मत का काम, फिर लगा दी अवैध फैक्टरी, सोशल मीडिया बना बाजार; 5 गिरफ्तार