फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young man murdered and body dumped in bushes; discovery made four days later due to the stench

Meerut: युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, चार दिन बाद दुर्गंध आने पर पता चला, ये बोली पुलिस

Thu, 16 Jul 2026 06:40 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 16 Jul 2026 06:40 PM IST
सार

लावड़ स्थित खरदौनी गांव में दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आकर शव बरामद किया। सीओ का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Young man murdered and body dumped in bushes; discovery made four days later due to the stench
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरदौनी गांव के निकट सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार सुबह तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव को यहां लाकर फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

 

खरखौदी में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़क किनारे झाड़ियों से तेज बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। लावड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन मृतक की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव तीन से चार दिन पुराना होने के कारण काफी सड़ चुका था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घटनास्थल से ऐसे कोई सुराग नहीं मिले हैं, जिनसे यह स्पष्ट हो सके कि हत्या कहां हुई और शव यहां कैसे लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तीन से चार दिन पुरानी फुटेज खंगाल रही है। मृतक की शिनाख्त के लिए उसका फोटो आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों की पुलिस को भेजा गया है। गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां फेंकने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी देखें...
Meerut: परीक्षितगढ़ में घर में ही लटका मिला युवक का शव, बराबर वाले कमरे में सो रही थी पत्नी, मची चीख-पुकार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed