फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young man found hanging at home in Parikshitgarh; wife was sleeping in the adjacent room

Meerut: परीक्षितगढ़ में घर में ही लटका मिला युवक का शव, बराबर वाले कमरे में सो रही थी पत्नी, मची चीख-पुकार

Thu, 16 Jul 2026 06:27 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 16 Jul 2026 06:27 PM IST
सार

गांव नारंगपुर निवासी अरविंद की शादी दो साल पहले ही बुलंदशहर की खुशी के साथ हुई थी। अरविंद मजदूरी करता था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Meerut: Young man found hanging at home in Parikshitgarh; wife was sleeping in the adjacent room
अरविंद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर में 25 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, गांव नारंगपुर निवासी अरविंद उर्फ छोटू (25) पुत्र रामगोपाल बुधवार रात अपने कमरे में पत्नी खुशी के साथ सोया हुआ था। देर रात अचानक अरविंद अपने कमरे से निकलकर बराबर वाले दूसरे कमरे में पहुंचा और वहां दीवार के सहारे रखी लकड़ी की सीढ़ी का इस्तेमाल कर रस्सी से फंदा बना लिया। बृहस्पतिवार सुबह जब पत्नी खुशी की आंख खुली तो उसने पति को कमरे में नहीं पाया। जब वह दूसरे कमरे में पहुंची तो उसने अरविंद के शव को सीढ़ी से लटका देखा। यह देख उसके होश उड़ गए और वह चीख पड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया, जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

पारिवारिक पृष्ठभूमि और जांच
पुलिस के अनुसार, अरविंद की शादी करीब दो वर्ष पूर्व बुलंदशहर जिले के गांव बीटा निवासी खुशी के साथ हुई थी। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका बड़ा भाई गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रहता है। दुखद बात यह है कि अरविंद के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। इस घटना से पत्नी और भाई गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed