फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young man kidnapped and murdered in Dhanpur village, 50 lakh ransom demanded, body found outside the v

Meerut: छह वर्ष के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, 50 लाख की रंगदारी मांगी, गांव बाहर मिला शव, बंधे थे हाथ-पांव

Sun, 09 Jun 2024 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jun 2024 12:55 PM IST
सार

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में रविवार सुबह छह वर्ष के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। रंगदारी न देने पर बच्चे की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर मिला। बच्चे के हाथ-पांव बंधे थे और मुंह में गन्ना डाला हुआ था।

विज्ञापन
Meerut: Young man kidnapped and murdered in Dhanpur village, 50 lakh ransom demanded, body found outside the v
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में रविवार सुबह छह वर्ष के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। अपहरण कर्ताओं ने चिट्ठी फेंक कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एसएसपी और तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई, बच्चे का शव गांव के बाहर मिला है।

विज्ञापन


धनपुर गांव में जय भगवान यादव का परिवार रहता है। वह शिक्षक हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह उनके बेटे सुमित यादव का अपहरण कर लिया गया। कुछ देर बाद घर के पास एक चिट्ठी पड़ी मिली। जिसमें अपहरणकर्ता ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर एसएसपी, थाना इंचाैली, मवाना और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया है। इसी दाैरान बच्चे का शव गांव के बाहर पड़ा मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र सात वर्ष है। उसका शव गांव के ही बार गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके हाथ व पैर बंधे हुए थे और मुहं में गन्ना डाला हुआ था। गुस्साए परिजनों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा किया। वहीं माैके पर सात थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। परिजन माैके से शव नहीं उठने दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed