यूपी: शिक्षिका को ब्लैकमेल कर लूटता रहा आबरू, फिर ऐंठे चार लाख, बनाई वीडियो क्लिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में एक युवक ने पहले शिक्षिका के घर अपने कारोबार में घाटा बताकर आना-जाना शुरू किया। उसके बाद उसे झांसे में लेकर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो क्लिप भी बना ली। पीड़िता ने शादी की तो आरोपी उसके बाद भी ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की निवासी है। महिला एक शैक्षिक संस्थान में शिक्षिका है। पीड़िता के यहां सुनील चौधरी नाम के आरोपी का आना-जाना शुरू हो गया। आरोपी ने एक साल पहले कारोबार में बड़ा घाटा होने की बात कहते हुए महिला से चार लाख रुपये उधार ले लिए। जल्द ही उधार के पैसे लौटाने का वादा किया। इस दौरान महिला पैसे वापस मांगती तो आरोपी तरह-तरह के बहाने बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने घर में आकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। जिसके सहारे वह उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वह इसका विरोध करती तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता।
पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले शिक्षिका ने शादी कर ली। शिक्षिका अपने पति के साथ अलग रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुनील वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देते हुए उसका उत्पीड़न करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने तरह-तरह की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी से जान का खतरा भी जताया। इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान का कहना है कि शिक्षिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी है। जांच करते हुए आरोपी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कड़ी कार्रवाई के निर्देश
पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शिक्षिका ने शादी कर ली, जिसके बाद भी आरोपी लगातार परेशान कर रहा है। इस मामले में महिला इंस्पेक्टर को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/