फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut young man did sexual assault on girl

यूपी फिर शर्मसार: टेंपो चालक ने की हदें पार, अपहरण के बाद किशोरी से बलात्कार

Sat, 06 Oct 2018 03:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 06 Oct 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
Meerut young man did sexual assault on girl
rape

बेटियों की सुरक्षा को लेकर बार-बार सवाल किया जा रहा है लेकिन, उसके बावजूद भी खाकी सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस की लापरवाही के चलते बेटियां दरिंदों की शिकार बन रही हैं। ताजा मामला मेरठ शहर का है। जहां एक दरिंदे ने अपहरण के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्हैड़ा चौक से एक टेंपो चालक ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाना पल्लवपुरम में तहरीर दी। परिजनों ने दुल्हैड़ा चुंगी के पास आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता किशोरी गुरुवार शाम सामान लेने के लिए पल्हैड़ा बाजार आई थी। वह टेंपो से घर लौट रही थी। टेंपो चालक ने अकेला पाकर उसे धमकाया और अपहरण कर साथ ले गया। पीड़िता का आरोप है कि रात भर आरोपी ने उसे अपने साथ रखा। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे टोल प्लाजा से आगे एक मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद दुल्हैड़ा गांव के जंगल में छोड़ कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने भाजपाइयों के साथ किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी टेंपो चालक को दुल्हैड़ा चुंगी के पास पकड़ लिया। आरोपी को पीटने के बाद परिजनों ने उसे पल्लवपुरम पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की मां ने आरोपी सलमान पुत्र अजगर निवासी दुल्हैड़ा के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

दूसरे समुदाय का है आरोपी
किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी दूसरे समुदाय से है। मामले की जानकारी होने पर आनन-फानन सीओ दौराला पंकज कुमार पल्लवपुरम थाने पहुंचे। स्थानीय भाजपाइयों के विरोध को देखते हुए सीओ ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर बंद कराया। सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed