Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Yogendra Yadav said - Government has given such an order, farmers will be ruined; Know what is the who

Meerut: योगेंद्र यादव बोले- सरकार ने दिया ऐसा आदेश, बर्बाद हो जाएंगे किसान; जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 08 May 2026 06:23 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 08 May 2026 06:23 PM IST
सार

किसान नेता योगेंद्र यादव शुक्रवार को मेरठ पहुंचे और विवि में आयोजित गोष्ठी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 सरकार ला रही है, जो केवल शुगर मिल मालिकों के हित में है। 

विज्ञापन
Meerut: Yogendra Yadav said - Government has given such an order, farmers will be ruined; Know what is the who
मेरठ में योगेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जय किसान आंदोलन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 किसानों की जगह शुगर इंडस्ट्रीज के हित में है। अगर यह आदेश लागू होता है तो गन्ना किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने ये बातें चौधरी चरण सिंह विवि के अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित गोष्ठी के बाद पत्रकार वार्ता में कहीं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

उन्होंने कहा कि नया कानून बिना किसानों की सहमति और सुझाव के बिना लाया जा रहा है। जिसके लिए कानून है, उसे ही इसकी कोई जानकारी नहीं है। सरकार ने अभी तक किसी भी किसान संगठन को इस आदेश की प्रति तक नहीं दी है। सरकार को कानून लाने से पहले सभी किसानों से वार्ता करनी चाहिए। कम से कम देश के छह राज्यों में जाकर किसानों से वार्ता करें और उसके बाद उनके सुझाव लें। इसके बाद कानून पर विचार किया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि इस मसौदे की प्रति किसी किसान संगठन को नहीं दी गई। इसमें प्रस्ताव दिया गया है कि गन्ना मिलों की दूरी 15 किमी से बढ़ाकर 25 किमी की जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो मिल प्रबंधन का एकाधिकार हो जाएगा। इसके अलावा आदेश में खांडसारी उद्योगों पर कानूनी बंदिश लगाई जा रही है, उन्हें लाइसेंस लेना होगा। खांडसारी उद्योग वाले चाहें तो भी एफआरपी से अधिक पैसा किसानों को नहीं दे सकते। उन्हें तय पैसे ही किसानों को गन्ने के बदले देने होंगे जो मिलों के भाव से भी कम हैं। 
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 60 साल बाद सरकार गन्ना नियंत्रण आदेश के बदल रही है तो किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखे। इसमें किसानों को 15 दिनों में भुगतान न होने पर ब्याज दिए जाने पर कोई चर्चा नहीं है। गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 किसानों पर बिजली गिराने का काम करेगा। यह आदेश केवल मिलों के हितों में है। इसके लागू किए जाने से पहले देश के किसानों से वार्ता करनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed