फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut wrestlers won medals in wrestling competition

Meerut News: कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ के पहलवानों ने जीते पदक

Mon, 19 Jan 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Meerut wrestlers won medals in wrestling competition
मेरठ। समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बलिया में 16 से 18 जनवरी तक किया गया। इसमें मेरठ के पहलवानों ने पदक जीते। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के सीनियर कुश्ती कोच कुलविंदर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ और गोरखपुर हॉस्टल के साथ ही 16 मंडल के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। मेरठ हॉस्टल से 70 किलोग्राम फ्री स्टाइल के 70 किग्रा में सौरभ कुमार और फ्री स्टाइल 79 किग्रा भारवर्ग से आशीष कुमार यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 86 किलोग्राम फ्री स्टाइल में आकाश यादव ने कांस्य पदक जीता। कोच ने बताया कि मेरठ मंडल से कुल 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें बागपत से 61 किलोग्राम में इरफान ने और 74 किलोग्राम में मोहम्मद अली ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, 65 किलोग्राम में मोहम्मद कैफ और 70 किलोग्राम में मोहम्मद तलहा ने कांस्य पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed