{"_id":"6a79d12c60f788df300e50ff","slug":"meerut-won-the-bronze-medal-in-the-regional-football-tournament-meerut-news-c-72-1-mct1009-157536-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रीजनल फुटबाल टूर्नामेंट में मेरठ ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रीजनल फुटबाल टूर्नामेंट में मेरठ ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली मेरठ की के खिलाड़ी मेडल के साथ
- 7 से 9 अगस्त तक प्रयागराज में हुई प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीआईएससीई रीजनल फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन 7 से 9 अगस्त तक प्रयागराज में किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में मेरठ जोन की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। टीम में शामिल मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मेरठ जोन से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में टीम ने प्रतिभाग किया। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में मेरठ जोन की टीम क्वार्टर फाइनल तक ही पहुंच पाई। अंडर-14 वर्ग में मेरठ जोन की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मैच में मेरठ जोन की टीम को कानपुर के सामने हार का सामना करना पड़ा और तीसरे स्थान से ही संतुष्ट रहना पड़ा। अंडर-14 वर्ग में मेरठ जोन की टीम ने कांस्य पदक जीता।
टीम केे मेरठ पहुंचने पर सेंट मैरीज एकेडमी के प्रधानाचार्य ब्रदर आनंद खिलाड़ियों को बधाई दी। अंडर-14 की टीम में मेरठ के अविराज मक्कर, आरुष माहेश्वरी, आगम जैन, यथार्थ, गौरांश, वंशदीप, अभिषेक चौहान, हिरदान अरोरा, अध्ययन आदि शामिल रहे। टीम के कोच ललित ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं।