फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman who came from Australia for marriage molested, assaulted in beauty parlor

Meerut: आस्ट्रेलिया से शादी में आई महिला से छेड़छाड़, ब्यूटी पार्लर में मारपीट, बोली- आई विल नॉट कम अगेन

Sat, 23 Nov 2024 12:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 23 Nov 2024 12:43 AM IST
सार

मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Meerut: Woman who came from Australia for marriage molested, assaulted in beauty parlor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रीनगर में शादी समारोह में हिस्सा लेने आस्ट्रेलिया से आई महिला से शुक्रवार शाम ब्यूटी पार्लर में छेड़छाड़ हो गई। जानकारी लगने पर महिला के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। ब्यूटी पार्लर संचालक से महिला के रिश्तेदार की बातचीत हुई। इसी दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने ब्यूटी पार्लर स्टाफ के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी है। वहीं, संचालक ने भी मारपीट की तहरीर महिला और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ दी है। ब्यूटी पार्लर एक भाजपा नेता का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 

शास्त्रीनगर में एक व्यापारी की पुत्री की 24 नवंबर को शादी है। शुक्रवार को घर में हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में आस्ट्रेलिया में रह रही महिला रिश्तेदार भी आई थी। आस्ट्रेलिया की महिला दुल्हन की बहन को साथ लेकर शाम को शास्त्रीनगर के खरबंदा सैलून में गई थी। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर में एक कर्मचारी ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर दुल्हन की बहन के साथ भी अभद्रता की गई। महिला ने फोन कर रिश्तेदारों को बुला लिया। जहां पर ब्यूटी पार्लर स्टाफ और महिला के रिश्तेदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। तोड़फोड़ हुई तो ब्यूटी पार्लर में अफरातफरी मच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी ईलम सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। महिला ने ब्यूटी पार्लर संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया है कि दुकान में उसके साथ अभद्रता की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखना शुरू कर दिया। ब्यूटी पार्लर संचालक ने पैसा न देने पर महिला द्वारा अपने रिश्तेदारों को बुलाकर मारपीट और तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाया है। आस्ट्रेलिया से आई महिला ने कहा, आई विल नॉट कम अगेन इन इंडिया। 
इंस्पेक्टर नौचंदी ने दोनों पक्ष से तहरीर ली और जांच शुरू कर दी। मारपीट करने वाले युवक दूसरे समुदाय के बताए गए हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed