फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut Woman thrown from roof for protesting illegal relations, died, accused arrested

यूपी: अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला को छत से फेंका, मौत, एक गिरफ्तार 

Wed, 05 Aug 2020 11:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Aug 2020 11:19 PM IST
सार

  • शताब्दी नगर सेक्टर-1 में दो महिलाओं ने की वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
meerut Woman thrown from roof for protesting illegal relations, died, accused arrested
dead body - फोटो : social media

विस्तार

मेरठ के परतापुर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर दो महिलाओं ने एक महिला को मारपीट कर छत से धक्का दे दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह सनसनीखेज वारदात बुधवार दोपहर परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शताब्दीनगर सेक्टर-1 स्थित सी ब्लॉक में हुई। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सी ब्लॉक निवासी लल्लू के घर में दस किराएदार रहते हैं। कुछ महिलाएं अकेली भी रहती हैं। मकान में रहने वाली पूनम (28) पत्नी महेश बुधवार दोपहर छत पर कपडे़ सुखाने गई थी। जहां से पूनम गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि पूनम का उक्त मकान में रहने वाली दो महिलाओं से विवाद हुआ था। उक्त दोनों महिलाओं के कहीं अवैध संबंध बताए गए, जिसका विरोध अक्सर पूनम किया करती थी। पूनम ने इसकी शिकायत मकान मालिक लल्लू से भी की थी, जिस पर लल्लू ने दोनों महिलाओं को मकान खाली करने को कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही दोनों महिलाएं मकान खाली करने के लिए लगी थीं। आरोप कि पूनम को छत पर अकेला देख दोनों महिलाएं गुस्से में वहां पहुंच गई और मारपीट कर पूनम को छत से धक्का दे दिया। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

घंटों खोजबीन के बाद मकान में ही मिली
महिला पूनम के छत से गिरने के बाद शोर मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी भी पहुंच गए। इस दौरान दोनों आरोपी महिलाओं के मौके से फरार होने का शोर मच गया।

लोगों ने दोनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। एक आरोपी महिला मकान में ही छिपी मिली, जबकि दूसरी महिला की तलाश जारी है। पूनम के पति महेश की तहरीर पर परतापुर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

परिजनों में मचा कोहराम
पीड़ित महेश ने बताया है कि वह करीब तीन साल पहले अपने पैतृक गांव खंजरपुर, गाजियाबाद से शताब्दी नगर में पत्नी पूनम, दो बेटे उमंग, दक्ष और बेटी जानवी के साथ आकर रहने लगा था। पूनम की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

नहीं मिली किसी की आईडी
मकान मालिक लल्लू ने रिठानी में कई मकान और दुकान बना रखी हैं, जो किराए पर दे रखी हैं। जिस मकान में पूनम की हत्या हुई, उस मकान में आधा दर्जन से ज्यादा बाहर के लोग किराए पर रह रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक से किराएदारों की आईडी और नाम पते के बारे में पूछा तो किसी की आईडी नहीं मिली। न ही किसी का थाने का सत्यापन कराया गया था। 

जांच के बाद होगी कार्रवाई
एक आरोपी महिला से पूछताछ चल है, दूसरी महिला की तलाश जारी है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed