फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman strangled to death with a chunni in Lohianagar, accused husband absconds

मेरठ: लोहियानगर में महिला की चुन्नी से गला घोटकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार

Thu, 14 Sep 2023 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Sep 2023 12:12 PM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में आज सुबह एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
Meerut: Woman strangled to death with a chunni in Lohianagar, accused husband absconds
महिला का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के में काशीराम कॉलोनी में महिला की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। 

विज्ञापन


सूचना पर लोहिया नगर थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ढबाई नगर निवासी महिला रेशमा(35) का निकाह सद्दीकनगर निवासी महबूब के साथ पांच वर्ष पहले हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों में आए दिन झगड़ा रहता था।

महिला के परिजनों ने दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। पति महबूब से महिला के दो बच्चे भी हैं। गुरुवार सुबह दोनों में फिर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद पति ने चुन्नी से गला घोटकर पत्नी रेशमा की हत्या की दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि पति महबूब से महिला की दूसरी शादी है। पहले पति से उसकी तलाक हो गया था। उससे भी तीन बच्चे हैं। महिला के भाई आसिफ ने थाने में हत्या की तहरीर है।

वहीं सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पति की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed