फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman steals gold coil from shop of bullion trader and incident captured in CCTV camera

UP: सराफा व्यापारी को चूना लगा गईं महिलाएं, शातिर महिला ने ऐसे चोरी किए सोने के कुंडल, CCTV कैमरे में घटना कैद

Wed, 01 Feb 2023 07:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Feb 2023 07:14 PM IST
सार

Meerut News : तीन महिलाओं ने सराफा व्यापारी की आंखों में धूल झोंककर सोने के कुंडल चोरी कर लिए। चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Meerut: Woman steals gold coil from shop of  bullion trader and incident captured in CCTV camera
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में देहलीगेट थाना क्षेत्र के केसरगंज में चोरी का एक मामला सामने आया है। तीन महिलाओं ने दिनदहाड़े सराफा व्यापारी की आंख में धूल झोंककर सोने के कुंडल चोरी कर लिए। महिलाएं कुंडल खरीदने के बहाने दुकान पर आईं। इस दौरान व्यापारी कुंडल दिखाने लगा। लेकिन जैसे ही सराफा व्यापारी पीछे घूमा, तभी टेबल पर बैठी एक महिला कुंडल हाथ में लेकर देखने लगी और देखते ही देखते कुंडल शॉल में छिपा लिए।  

विज्ञापन


इसके बाद महिला दुकान से निकलकर बाहर खड़ी हो गई। इस दौरान उसकी साथी महिला ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तुरंत वहां से निकल गई। इसके बाद अन्य दोनों महिलाएं भी वहां से चली गईं। 
विज्ञापन


बाद में दुकानदार को पता चला कि एक जोड़ी कुंडल गायब हो गए है। व्यापारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो महिलाएं उसमें चोरी करती दिखाई दीं। इसके बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज

भारत ज्वेलरी शोरूम से कुंडल चोरी होने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीन महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचीं। तीन में से दो महिलाएं बेंच पर बैठकर जेवर देख रही हैं। एक महिला पीछे खड़ी है। बेंच पर बैठकर जेवर देख रही महिलाओं ने सूट पहना हुआ है। एक ने अपना मुंह कवर किया था, ताकि उसे कोई पहचान न सके। दूसरी महिला ने काले रंग का शॉल ओढ़ा है। पीछे खड़ी तीसरी महिला भी इनके साथ जेवर देखने लगी। तीनों महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान भटकाने के लिए उससे अलग-अलग डिजाइन के जेवर दिखाने को कहा। 

यह भी पढ़ें: UP: बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में, बेटे सिकंदर पर कसा शिकंजा, आखिर कब दबोचा जाएगा ढाई लाख का इनामी

बाद में डिजाइन पसंद नहीं आया कहकर बाहर निकल गईं। इस समय दुकान पर काफी भीड़ थी। वहीं सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है दो महिलाएं दुकानदार से कहती हैं कि उनको माल पसंद नहीं। इसके बाद महिलाएं दुकान से चली गईं। लेकिन बाद में सीसीटीवी कैमरे से महिलाओं की पोल खुल गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed