{"_id":"6037f4984c560f30631f32ee","slug":"meerut-woman-reached-the-police-station-complained-that-husband-stains-with-cigarette-in-a-closed-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कमरे में बंद कर सिगरेट से दागता है पति, महिला ने बदहवास हालत में थाने पहुंचकर सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कमरे में बंद कर सिगरेट से दागता है पति, महिला ने बदहवास हालत में थाने पहुंचकर सुनाई आपबीती
Fri, 26 Feb 2021 12:33 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:33 AM IST
सार
- लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर का मामला
- पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर की एक महिला ने पति पर बंधक बनाकर सिगरेट से दागने का आरोप लगाया। बुधवार रात आरोपी पति ने महिला को गर्म सरिये से दागा तो वह जान बचाकर भाग निकली। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बरेली निवासी बबली ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि पति पेशे से डॉक्टर है। आरोप है कि पति अपनी बहन और भाई के कहने पर उसे बंधक बनाकर पीटता है। उस पर शक करता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: 4752 कोरोना योद्धाओं को लगी भरोसे की डोज, 466 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा पहला टीका
विज्ञापन
आरोप है कि पति मारपीट कर उसे सिगरेट से दागता है। बुधवार रात पति घर पहुंचा और उसे बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गर्म सरिये से उसे दागना शुरू कर दिया।
वह बमुश्किल जान बचाकर वहां से निकली और बदहवास हालत में थाने पहुंच गई। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने महिला की गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी डॉक्टर और उसका भाई घर से फरार मिला।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/