{"_id":"5c1f312dbdec2256e130102d","slug":"meerut-woman-given-triple-talaaq-after-molested-marriage-reach-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म, निकाह और फिर तीन तलाक, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुष्कर्म, निकाह और फिर तीन तलाक, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Sun, 23 Dec 2018 12:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ जिले में पुलिस ऑफिस पर शनिवार को पहुंची एक युवती बिलख पड़ी। कहा कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। ससुराल से उसे निकाल दिया गया है। अब उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। जिस पर एसपी देहात ने इंचौली पुलिस को बुलाकर पीड़िता को ससुराल भिजवाया।
विज्ञापन
परतापुर थाना क्षेत्र निवासी इस पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि इंचौली क्षेत्र निवासी एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। एक भाजपा नेता ने भी आरोपी की मदद की थी। हालांकि उसने बाद में भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट वापस ले ली थी।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार दुष्कर्म के आरोपी ने करीब 11 माह पूर्व उससे निकाह किया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही दहेज उत्पीड़न में उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने एसपी देहात से उसे ससुराल भिजवाने की मांग की। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की मांग पर उसे पुलिस सुरक्षा में ससुराल भेजा गया। उसके साथ घटना हुई तो ससुराल पक्ष के सदस्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/