पीड़ित पति की गुहार: साहब! पत्नी को प्लंबर से हुआ प्यार, चार बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार, वापस दिलाओ
मेरठ में एक विवाहित महिला अपने पति और चार बच्चों को बिलखता छोड़कर प्लंबर प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं पीड़ित पति बच्चों को लेकर एसएसपी दफ्तर पर पहुंचा और न्याय की मांग की।
विस्तार
विवाहित प्रेमी के चक्कर में चार बच्चों की मां ने बच्चों को रोता बिलखता छोड़ दिया। जाते समय महिला घर से हजारों की नकदी और जेवरात भी ले गई। बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे पीड़ित पति ने पुलिस से गुहार की कि उसकी पत्नी का पता लगाकर बच्चों के पास भिजवाने में मदद की जाए।
पुलिस के मुताबिक मेडिकल क्षेत्र के गढ़ रोड पर रहने वाले युवक ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूं का निवासी है और राजमिस्त्री है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है। पीड़ित का कहना है कि काम के सिलसिले में भावनपुर क्षेत्र का निवासी प्लंबर अक्सर घर पर आता था।
इसी दौरान प्लंबर और राजमिस्त्री की पत्नी के बीच संबंध बन गए। आरोप है कि 17 जुलाई को युवक की पत्नी बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। जाते समय वह घर में रखी 45 हजार रुपये की नकदी और जेवरात भी ले गई।