फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Woman fell in love with a plumber, went with her lover leaving four children and husband

पीड़ित पति की गुहार: साहब! पत्नी को प्लंबर से हुआ प्यार, चार बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार, वापस दिलाओ

Wed, 31 Jul 2024 10:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jul 2024 10:19 PM IST
सार

मेरठ में एक विवाहित महिला अपने पति और चार बच्चों को बिलखता छोड़कर प्लंबर प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं पीड़ित पति बच्चों को लेकर एसएसपी दफ्तर पर पहुंचा और न्याय की मांग की।

विज्ञापन
Meerut Woman fell in love with a plumber, went with her lover leaving four children and husband
प्लंबर के प्यार में पति बच्चों के छोड़ गई महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाहित प्रेमी के चक्कर में चार बच्चों की मां ने बच्चों को रोता बिलखता छोड़ दिया। जाते समय महिला घर से हजारों की नकदी और जेवरात भी ले गई। बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे पीड़ित पति ने पुलिस से गुहार की कि उसकी पत्नी का पता लगाकर बच्चों के पास भिजवाने में मदद की जाए।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मेडिकल क्षेत्र के गढ़ रोड पर रहने वाले युवक ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूं का निवासी है और राजमिस्त्री है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है। पीड़ित का कहना है कि काम के सिलसिले में भावनपुर क्षेत्र का निवासी प्लंबर अक्सर घर पर आता था। 

इसी दौरान प्लंबर और राजमिस्त्री की पत्नी के बीच संबंध बन गए। आरोप है कि 17 जुलाई को युवक की पत्नी बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। जाते समय वह घर में रखी 45 हजार रुपये की नकदी और जेवरात भी ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर पहुंचे पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का प्रेमी भी विवाहित है। उसने आरोपी पर अपनी पत्नी की हत्या करने की आशंका जताई। उधर, एसएसपी दफ्तर में शिकायत सुन रहे सीओ सिविल लाइन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed