फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut:Woman family members beat the man,was angry over the court marriage

Meerut: कोर्ट मैरिज करने से क्षुब्ध महिला के परिजनों ने युवक को मारपीट कर किया अधमरा

Sat, 08 Jun 2024 09:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Jun 2024 09:46 PM IST
सार

मेरठ के सोफीपुर में शनिवार देर रात एक महिला के परिजनों ने महिला के पति को मारपीट व चाकू से हमला कर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन
Meerut:Woman family members beat the man,was angry over the court marriage
पीड़ित युवक परिजनों के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सोफीपुर में शनिवार देर रात एक महिला के परिजनों ने महिला के पति को मारपीट व चाकू से हमला कर अधमरा कर दिया। बुरी तरह से घायल युवक को घर के आगे फेंककर आरोपी भाग निकले। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। 

विज्ञापन


सोफीपुर निवासी शिवम प्राइवेट कार्य करता है। उसका गांव निवासी साक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच मई 2023 को दोनों ने भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद दोनों माधवपुरम रहने लगे।

विज्ञापन

इसी बीच दोनों के परिजन इस शादी से मान गए, जिसके बाद डेढ़ माह पहले दोनों सोफीपुर में आकर रहने लगे। साक्षी गर्भवती है और शनिवार देर रात शिवम उसकी रिपोर्ट लेने गया था। वापस लौटने के दौरान साक्षी के पिता दिनेश व भाई लक्की ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि दोनों ने शिवम के साथ जमकर मारपीट की और चाकू मारकर अधमरा कर दिया। इसके बाद दोनों उसे अपने घर के आगे फेंककर भाग निकले। जानकारी मिलने पर शिवम के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शिवम को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed