{"_id":"6a451eb7f0cede414f0c03b7","slug":"meerut-woman-falls-back-in-love-with-first-husband-leaves-second-husband-to-return-to-him-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पहले पति से दोबारा हो गया प्यार, दूसरे को छोड़कर गई उसके पास, थाने पहुंचा मामला; ये हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पहले पति से दोबारा हो गया प्यार, दूसरे को छोड़कर गई उसके पास, थाने पहुंचा मामला; ये हुआ फैसला
Wed, 01 Jul 2026 07:35 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:35 PM IST
सार
मेरठ के एक गांव की महिला का पहले पति से तलाक हो गया था। एक साल पहले महिला की दूसरी शादी हो गई। उसके बाद पहला पति दोबारा संपर्क में आ गया और मामला थाने पहुंच गया। यहां महिला पहले पति के साथ चली गई।
विज्ञापन
पहले पति संग गई महिला। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का वैवाहिक विवाद सोमवार को उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब वह अपने पहले पति के साथ थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस के सामने पहले पति के साथ रहने की इच्छा जताई। जबकि उसके दूसरे पति ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही। लेकिन महिला अपने पहले पति के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला की शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के एक साल बाद ही उसका तलाक हो गया। तलाक के बाद महिला की शादी एक साल पहले जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई। बताया गया कि कुछ समय बाद महिला और उसके पहले पति के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और पुराने रिश्ते को दोबारा निभाने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले महिला अपने दूसरे पति का घर छोड़कर पहले पति के साथ चली गई। इसकी जानकारी होने पर दूसरा पति उसकी तलाश करता रहा। बुधवार को दोनों थाने पहुंच गए। सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी थाने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूरे मामले की जानकारी ली और समझौते का प्रयास किया। इस दौरान काफी देर तक पंचायत जैसी स्थिति बनी रही।
महिला ने पुलिस के सामने स्पष्ट कहा कि वह अपनी मर्जी से पहले पति के साथ रहना चाहती है और उसी के साथ अपना जीवन बिताएगी। वहीं दूसरा पति महिला से अपने साथ चलने का मिन्नतें करता रहा। लेकिन महिला अपने निर्णय पर कायम रही।
जांच अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को कानून के प्रावधानों की जानकारी दी और महिला का बयान दर्ज किया। चूंकि महिला बालिग है, इसलिए उसकी इच्छा के अनुसार आगे की कार्रवाई की गई। मामले में किसी पक्ष की ओर से यदि कोई लिखित शिकायत दी जाती है तो उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।