फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Woman Dies During Treatment After Alleged Dowry Assault, Family Accuses In-Laws of Murder

मेरठ में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की पिटाई, उपचार के दौरान मौत; मायके वालों का हत्या का आरोप

Sat, 05 Sep 2026 10:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Sep 2026 10:22 AM IST
सार

मेरठ के खनोदा गांव में दहेज की मांग को लेकर मारपीट की आरोपी 28 वर्षीय खुशी की सुभारती अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Meerut Woman Dies During Treatment After Alleged Dowry Assault, Family Accuses In-Laws of Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के खनोदा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में सुभारती अस्पताल में भर्ती 28 वर्षीय खुशी की शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर मायके वाले अस्पताल पहुंच गए और पति समेत ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


2024 में हुई थी शादी, एक बच्चे की मां थी खुशी
गढ़ रोड स्थित जयभीमनगर निवासी नरेंद्र की बेटी खुशी की शादी वर्ष 2024 में खनोदा गांव निवासी अंकित के साथ हुई थी। दंपती का एक बच्चा है। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर खुशी को परेशान करते थे। उनके अनुसार कभी नकदी तो कभी अन्य सामान की मांग की जाती थी और मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर: ध्वस्तीकरण के दौरान कलक्ट्रेट के पांच गेट सील, आरएएफ समेत भारी पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सितंबर की रात मारपीट का आरोप
परिजनों के अनुसार तीन सितंबर की रात भी दहेज की मांग को लेकर खुशी और उसके पति के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अंकित ने खुशी के साथ मारपीट की। हालत बिगड़ने पर पति अपने परिजनों के साथ खुशी को उपचार के लिए सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।

मायके वालों ने अस्पताल में किया हंगामा
खुशी की मौत की जानकारी मिलते ही उसके मायके वाले अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर खुशी की हत्या करने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति शांत कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया।

पति समेत ससुराली फरार बताए जा रहे
घटना के बाद पति अंकित समेत अन्य ससुरालियों के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

पुलिस ने तीन सितंबर को ही दर्ज की थी प्राथमिकी
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तीन सितंबर की रात खुशी के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। तहरीर के आधार पर उसी समय प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी।

उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान अब खुशी की मौत हुई है। शव को मर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed