फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman dies due to weight loss surgery, doctor said he will make her slim for Rs 1.75 lakh

Meerut: न्यूटिमा में वजन कम कराने की सर्जरी से महिला की मौत, डॉक्टर ने कहा था 1.75 लाख में कर दूंगा पतला

Tue, 15 Jul 2025 10:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 15 Jul 2025 10:42 PM IST
सार

मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल में टैंट कारोबारी की पत्नी रजनी गुप्ता और उनकी बेटी का ऑपरेशन 3.50 लाख में तय हुआ था। रजनी गुप्ता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। रजनी मारवाड़ी भोज के मालिक अरविंद मारवाड़ी की बहन थीं।

विज्ञापन
Meerut: Woman dies due to weight loss surgery, doctor said he will make her slim for Rs 1.75 lakh
रजनी गुप्ता की मौत पर अस्पताल में विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वजन कम कराने के लिए कराए ऑपरेशन के बाद टैंट कारोबारी ब्रजमोहन गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता (56) की न्यूटिमा अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार शाम पांच बजे महिला की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत ऑपेरशन किया। डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई है। मृतका के पति की ओर से मेडिकल थाने में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

Meerut: Woman dies due to weight loss surgery, doctor said he will make her slim for Rs 1.75 lakh
रोते बिलखते रजनी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार 216 कैंट निवासी ब्रजमोहन गुप्ता का टैंट का कारोबार है। उन्होंने मेडिकल थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी रजनी गुप्ता का न्यूटिमा अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख में वजन घटाने व पतला होने का उपचार चल रहा था। डॉक्टर ने कहा था कि सर्जरी होने से वजन कम हो जाएगा और ऑपरेशन बिल्कुल सुरक्षित होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Woman dies due to weight loss surgery, doctor said he will make her slim for Rs 1.75 lakh
अस्पताल में धरना देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
11 जुलाई को रजनी गुप्ता न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती हुईं। उसी दिन डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन किया। इसके बाद से ही रजनी गुप्ता पेट में दर्ज की शिकायत करती रहीं, लेकिन अस्पताल वालों और डॉक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। दो दिन पहले 13 जुलाई को उनकी हालत गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर लिया। पूछताछ करने पर डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन में आंत सही नहीं जुड़ सकी, जिस कारण रक्तस्राव होने से उसकी हालत बिगड़ी है। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण रजनी गुप्ता के शरीर में सेप्टिक फैल गया। 
 
विज्ञापन

Meerut: Woman dies due to weight loss surgery, doctor said he will make her slim for Rs 1.75 lakh
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम पांच बजे उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत होने पर परिजनों और रिश्तेदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मेडिकल थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेश यादव और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। बाद में ब्रजमोहन गुप्ता की ओर से मेडिकल थाने पर डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी गई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि तहरीर में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस तहरीर को जांच के लिए सीएमओ के यहां भेजा जाएगा। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Meerut: रक्षा राज्यमंत्री के सामने उठी कैंट क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने की मांग, पढ़ें पूरी खबर    
 

Meerut: Woman dies due to weight loss surgery, doctor said he will make her slim for Rs 1.75 lakh
अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता अरविंद मारवाड़ी की बहन थी रजनी
मृतका रजनी गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता और मारवाड़ी भोज के मालिक अरविंद मारवाड़ी की बड़ी बहन थीं। बहन की मौत होने पर अरविंद मारवाड़ी भी न्यूटिमा अस्पताल में पहुंचे और डीएम और एसएसपी को इस संबंध में जानकारी दी। उनका आरोप है कि डॉक्टरी की लापरवाही के कारण बहन की जान चली गई। रजनी की मौत से पति ब्रजमोहन गुप्ता, बेटी शिवानी, दामाद अभिषेक, बेटे शुभम गुप्ता, सनी गुप्ता समेत सभी परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
 

3.70 लाख के पैकेज में तय हुआ था मां-बेटी का वजन कम करना
ब्रजमोहन गुप्ता और भाजपा नेता अरविंद मारवाड़ी ने बताया कि रजनी गुप्ता और बेटी शिवानी ने पतला होने का विज्ञापन देखकर न्यूटिमा में आरोपी डॉक्टर से सम्पर्क किया था। प्रत्येक के उपचार करने के लिए 2.50 लाख यानी दोनों के पांच लाख रुपये मांगे थे। बाद में दोनों का एक साथ उपचार करने पर 3.70 लाख रुपये का पैकेज बताया था। डॉक्टर ने कहा था कि सेफ सर्जनी होगी, इसमें कोई खतरा नहीं है।

डीएम के आदेश पर रात में ही पोस्टमार्टम कराया
डीएम वीके सिंह के आदेश पर डॉक्टरों ने मंगलवार रात में ही रजनी गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed