फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman and lover kill man; strangled him with a dupatta and claimed it was a heart attack

मेरठ: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर युवक को मार डाला, दुपट्टे से गला दबाया और बताया हार्ट अटैक; ऐसे सामने आया सच

Tue, 06 Oct 2026 12:34 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 06 Oct 2026 12:34 AM IST
सार

Murder in Meerut: मेरठ की जाकिर कॉलोनी में तालिब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी इलमा ने हार्ट से मौत होना बताया, लेकिन दफनाते समय गले पर निशान देखकर परिजनों को शक हो गया। सच्चाई सामने आने पर पत्नी अपने प्रेमी संग फरार है। 

विज्ञापन
Meerut: Woman and lover kill man; strangled him with a dupatta and claimed it was a heart attack
तालिब और इलमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर हत्या कर दी। दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला। इसके बाद इलमा ने हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने 29 सितंबर को मुजफ्फरनगर ले जाकर शव दफना दिया। शव दफनाने के दौरान तालिब की गर्दन आदि पर चोट के निशान देखे। इसके चलते उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने इलमा पर दबाव बनाकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। इस कबूलनामे का वीडियो भी सोमवार को परिजनों ने पुलिस को सौंपा। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

 

मेरठ के जाकिर कॉलोनी फतेहउल्लापुर रोड निवासी अकरम अली ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि उनके चाचा का बेटा तालिब राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी चार साल पहले अंजुम पैलेस के पास रहने वाले मोमिन की बेटी इलमा से हुई थी। उसकी तीन साल की एक बेटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

28 सितंबर की रात लगभग 8 बजे पड़ोस में रहने वाले इनाम ने उनके घर आकर सूचना दी कि तालिब की मौत हो गई है। अकरम तालिब के घर पहुंचे तो देखा कि इलमा ने शव को पूरी तरह ढक रखा था। तालिब का केवल चेहरा खुला हुआ था। 
विज्ञापन

अत्यधिक गर्मी होने के कारण शव को अगले दिन सुबह उनके मुजफ्फरनगर स्थित पैतृक गांव रसूलपुर धबेड़ी ले जाया गया। यहां शव को बर्फ पर रखा गया और दोपहर लगभग तीन बजे के बाद कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
 

ऐसे हुआ इलमा पर शक
दफनाने के दौरान कई लोगों ने शव की तस्वीरें ली थीं। इसमें तालिब के गले पर काला निशान दिखाई दिया। वहीं, इलमा का व्यवहार भी सामान्य नहीं था। वह घर के सामान को पैक करने में लगी थी। अगले दिन रिश्तेदारों के मेरठ वापस आने पर इनाम ने बताया कि उसने इलमा को फतेहउल्लापुर रोड (60 फुटा) स्थित सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो के मालिक अमन के साथ कई बार आपत्तिजनक स्थिति में पार्क व अन्य जगहों पर घूमते देखा था। इस बात की शिकायत उसने पहले भी तालिब से की थी। इस बात की पुष्टि अकरम के बेटे शारिक और मृतक के भाई दिलदार ने भी की।

मोबाइल में मिली अमन और इलमा की बातचीत की रिकॉर्डिंग
1 अक्तूबर 2026 को जब रिश्तेदारों ने इलमा से तालिब का मोबाइल मांगा, तो उसने फोन न मिलने की बात कहकर उसे छिपाए रखा। 2 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जब अकरम, दिलदार और शारिक ने घर जाकर दोबारा तलाशी ली तो तालिब का फोन कपड़ों में छिपा मिला। मोबाइल की कॉल डिटेल और अमन व इलमा के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग चेक करने पर उनके संबंधों की पुष्टि हो गई।

ये भी देखें...
यूपी: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, होटल कारोबारी समेत परिवार के चार लोगों की मौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed