फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman Allegedly Killed Over Dowry Demand, FIR Against Husband and Four In-Laws

Meerut: दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार पर केस

Wed, 05 Aug 2026 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Aug 2026 05:21 PM IST
सार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव में एक विवाहिता की मौत के बाद दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि कार की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल पक्ष ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Woman Allegedly Killed Over Dowry Demand, FIR Against Husband and Four In-Laws

विस्तार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर 15 दिन पहले बेटे को जन्म देने वाली विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चार वर्ष पहले हुई थी शादी
रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी खास निवासी नवदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन प्रीति की शादी चार वर्ष पहले पोहल्ली गांव निवासी अनिरुद्ध पुत्र महिपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में दर्दनाक हादसा, दिल्ली के दो कांवड़ियों की मौत, तीसरा गंभीर; हाईवे पर कार ने मारी बाइक में टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहले भी घर से निकालने का आरोप
परिजनों के अनुसार करीब एक वर्ष पहले प्रीति को उसकी बेटी के साथ घर से निकाल दिया गया था। बाद में समाज के लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे दोबारा ससुराल भेजा गया। आरोप है कि इसके बाद भी दहेज को लेकर प्रताड़ना जारी रही।

पुत्र जन्म के बाद बढ़ी कार की मांग का आरोप
मायके पक्ष का आरोप है कि 15 दिन पहले प्रीति ने पुत्र को जन्म दिया था। इसके बाद ससुराल पक्ष ने दहेज में कार की मांग और तेज कर दी। आरोप है कि मंगलवार रात मांग पूरी न होने पर पति और अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed