फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: Woman accused policeman of gangrape in police station After coming out of jail

MEERUT: जेल से बाहर आकर महिला ने थाने में सामूहिक दुष्कर्म का पुलिसकर्मी पर लगाया आरोप, एसएसपी से की शिकायत

Thu, 01 Dec 2022 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Dec 2022 03:39 PM IST
सार

मेरठ में जेल से जमानत पर बाहर आई महिला गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने पुलिसकर्मी पर थाने में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
MEERUT: Woman accused policeman of gangrape in police station After coming out of jail
एसएसपी मेरठ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जेल से 44 दिन बाद जमानत पर बाहर आने के बाद महिला ने नौचंदी थाने में पुलिस कर्मियों द्वारा गैंग रेप करने का आरोप लगा दिया महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि महिला के आरोप बेबुनियाद हैं। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि नौचंदी मैदान में मेला लगाने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते पुलिस ने उसे 45 दिन पहले गिरफ्तार किया था। एक रात महिला को नौचंदी थाने में रखा गया। महिला का आरोप कि थाने में दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनावी सरगर्मियां तेज: मेरठ में सुरक्षा का भरोसा दे गए सीएम योगी आदित्यनाथ, निवेशकों को किया आमंत्रित
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को महिला ने एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रही सीओ कैंट रूपाली राय ने मामले की जांच कराने का आश्वासन महिला को दिया। आरोप है कि थाना परिसर में हवालात से निकाल कमरे में गैंगरेप किया गया। 

महिला ने पुलिस वालों पर पैसा लेने का भी आरोप लगाया है एसपी सिटी का कहना है कि ब्लैक मेलिंग करने के मामले में महिला को जेल भेजा गया था। महिला द्वारा लगाए गए आरोप प्राथमिक जांच में गलत है। थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वह भी देखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed