{"_id":"63887d1de523d048b677107f","slug":"meerut-woman-accused-policeman-of-gangrape-in-police-station-after-coming-out-of-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEERUT: जेल से बाहर आकर महिला ने थाने में सामूहिक दुष्कर्म का पुलिसकर्मी पर लगाया आरोप, एसएसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: जेल से बाहर आकर महिला ने थाने में सामूहिक दुष्कर्म का पुलिसकर्मी पर लगाया आरोप, एसएसपी से की शिकायत
Thu, 01 Dec 2022 03:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Dec 2022 03:39 PM IST
सार
मेरठ में जेल से जमानत पर बाहर आई महिला गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने पुलिसकर्मी पर थाने में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसएसपी मेरठ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जेल से 44 दिन बाद जमानत पर बाहर आने के बाद महिला ने नौचंदी थाने में पुलिस कर्मियों द्वारा गैंग रेप करने का आरोप लगा दिया महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि महिला के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि नौचंदी मैदान में मेला लगाने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते पुलिस ने उसे 45 दिन पहले गिरफ्तार किया था। एक रात महिला को नौचंदी थाने में रखा गया। महिला का आरोप कि थाने में दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनावी सरगर्मियां तेज: मेरठ में सुरक्षा का भरोसा दे गए सीएम योगी आदित्यनाथ, निवेशकों को किया आमंत्रित
विज्ञापन
गुरुवार को महिला ने एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रही सीओ कैंट रूपाली राय ने मामले की जांच कराने का आश्वासन महिला को दिया। आरोप है कि थाना परिसर में हवालात से निकाल कमरे में गैंगरेप किया गया।
महिला ने पुलिस वालों पर पैसा लेने का भी आरोप लगाया है एसपी सिटी का कहना है कि ब्लैक मेलिंग करने के मामले में महिला को जेल भेजा गया था। महिला द्वारा लगाए गए आरोप प्राथमिक जांच में गलत है। थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वह भी देखे जाएंगे।