फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: witnesses of the murder are receiving threats, two accused are roaming free, victim met SSP

Meerut: कत्ल के गवाहों को मिल रही धमकी, खुले घूम रहे दो आरोपी, एसएसपी से मिले पीड़ित

Wed, 01 Feb 2023 05:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Feb 2023 05:03 PM IST
सार

नीचा सद्दीक नगर निवासी मोहम्मद आदिल अपनी भाभी नवाबन के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। आरोप लगाया कि खुले घूम रहे दोनों आरोपी अब गवाही देने पर उन्हें हत्या की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Meerut: witnesses of the murder are receiving threats, two accused are roaming free, victim met SSP
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने देवर के साथ बुधवार को एसएसपी से मिली। जहां महिला ने थाना पुलिस पर अपने बेटे के कत्ल के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के साथ साठगांठ का आरोप लगाया। महिला के देवर ने बताया कि इस मामले में वह और उसकी भाभी चश्मदीद गवाह हैं। खुले घूम रहे आरोपी अब उन दोनों को हत्या की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


नीचा सद्दीक नगर निवासी मोहम्मद आदिल अपनी भाभी नवाबन के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। नवाबन ने बताया कि 13 दिसंबर को उसके बेटे शाहजेब की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli News: कैराना में मां ने तीन बच्चों को दिया जहर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लिसाड़ी गेट पुलिस ने इमरान और आसिफ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जबकि जुबेर और टोनी अब तक खुले घूम रहे हैं। आदिल ने बताया कि वह और उसकी भाभी कत्ल के इस मामले में चश्मदीद गवाह हैं।


उसने आरोप लगाया कि खुले घूम रहे दोनों आरोपी अब गवाही देने पर उन्हें हत्या की धमकी दे रहे हैं। वहीं, इस मामले में जब थाना पुलिस से शिकायत की जाती है तो पुलिस उल्टा उन्हें डांट कर भगा देती है।

पीड़ित ने बताया कि वह अब तक चार बार एसएसपी ऑफिस में भी शिकायत कर चुके, लेकिन हर बार उन्हें पीली पर्ची देकर वापस भेज दिया जाता है।

पीड़ित ने खुले घूम रहे दोनों आरोपियों से अपनी और अपनी भाभी की जान का खतरा बताते हुए दोनों की गिरफ्तारी की मांग की। इसी के साथ लिसाड़ी गेट थाना पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए मुकदमे की जांच किसी अन्य थाने से कराए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed