फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut will become the hub of sports, jewellery, food processing, employment will increase - Keshav

स्पोर्टस, ज्वेलरी, फूड प्रोसेसिंग का मेरठ को बनाएं हब, बढ़ेंगे रोजगार - केशव

Thu, 03 Nov 2022 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Meerut will become the hub of sports, jewellery, food processing, employment will increase - Keshav
स्पोर्ट्स, ज्वेलरी, फूड प्रोसेसिंग का हब बनेगा मेरठ, बढ़ेंगेे रोजगार - केशव
विज्ञापन

मेरठ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेरठ दिल्ली के नजदीक है, इसके चलते विकास के प्रत्येक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की अपार संभावनाएं हैं। स्पोर्ट्स, ज्वेलरी, फूड प्रोसेसिंग आदि ऐसे उद्योग हैं जिसमें बहुत बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उद्यम, उद्यमी और रोजगार को विस्तार देना सरकार की प्राथमिकता में है।
केशव मौर्य ने कहा कि एनआरएलएम के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे उत्पादन को बढ़ाने के लिए कुल टर्नओवर में वृद्धि की जाए। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके, इसके लिए मार्केटिंग हेतु बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग या अन्य ऐसे गरीब व्यक्ति जिनके घर आपदा में गिर गए हैं या जिनके पास घर नहीं हैं, ऐसे लाभार्थियों का चयन कर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन

अमृत सरोवरों में बोटिंग कराएं
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत सरोवर निर्माण में अच्छी प्रगति हुई है। बचे हुए अमृत सरोवर के कार्य को जल्द पूर्ण कराएं। अमृत सरोवर में बोटिंग भी कराई जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहत सिंह सजवाण, सीडीओ शशांक चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मोती लाल व्यास एवं ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की सच्ची कार्यकर्ता थीं सरोज देवी - उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को मेरठ जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक की माता सरोज देवी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे। हिंडन एयरपोर्ट से कार द्वारा वे सीधे राज्यमंत्री दिनेश खटीक के गंगानगर आवास पर पहुंचे। केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्घा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सरोज देवी का व्यक्तित्व विशेष रहा। वे संघ की सच्ची कार्यकर्ता थीं। उनसे कई बार मुलाकात हुई और उनके संस्मरण भी सुने। उनका जाना परिवार के साथ ही संघ के लिए भी क्षति है। उप मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री दिनेश खटीक से कहा कि सरोज देवी ने संघ के लिए जो योगदान दिया, उस पर किताब का विमोचन कराओ। किस तरह वे कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहतीं थीं। उन्होंने कहा कि सरोज देवी के सारे परिवार का ही संघ के लिए बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने राज्यमंत्री दिनेश खटीक, उनके पिता देवेंद्र कुमार और छोटे भाई नितिन खटीक को सांत्वना दी।
निकाय चुनाव में जुट जाएं पदाधिकारी-कार्यकर्ता
मेरठ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, कमलदत्त शर्मा, लोकेश प्रजापति, अजीत चौधरी, देवेंद्र गुर्जर, समय सिंह सैनी, डॉ. मनोज सिवाच, महकार सैनी, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी आदि शामिल रहे। ब्यूरो

हनुमान चालीसा पढ़ने पर मुकदमे की शिकायत
उप मुख्यमंत्री से कार्यकर्ताओं ने कहा कि दो बहनों से छेड़खानी के विरोध में सरधना थाने में हनुमान चालीसा पढ़ी तो पुलिस ने उन मुकदमा दर्ज कर दिया। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा और मीडिया प्रभारी मनोज कुमार त्यागी ने ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न किए जाने संबंधी पत्र उप मुख्यमंत्री को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed