{"_id":"59d251584f1c1ba8538b55b6","slug":"meerut-will-be-the-first-modi-temple-in-the-country-amit-shah-will-lay-foundation-stone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी के इस शहर में बनेगा मोदी मंदिर, अमित शाह करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी के इस शहर में बनेगा मोदी मंदिर, अमित शाह करेंगे शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 22 Jan 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में बनेगा मोदी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के सरधना क्षेत्र में पांच एकड़ भूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य मंदिर बनाए जाने का दावा किया गया है, जिसमें 100 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आगामी 23 अक्तूबर को मोदी मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को गढ़ रोड स्थित होटल ब्राडवे इन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी जेपी सिंह ने दी। जेपी सिंह सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश में सहायक अभियंता (सिविल) के पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में किए गए कार्यों और देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने की भावना के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यह मंदिर निर्माण कराया जाएगा। यह संभवत: देश का पहला मोदी मंदिर होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर का शिलान्यास करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की संभावना है। इस संबंध में उनसे संपर्क किया जा रहा है। इनके अलावा भाजपा के शीर्ष नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। मोदी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों और उनके कार्यों को विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि देशवासी ही नहीं बल्कि भारत में आने वाले अन्य देशों के लोग भी मोदी के महान कार्यों से रूबरू हो सकें।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वहीं, मोदी के बारे में फैलाई जा रही विभिन्न भ्रांतियों को भी दूर करने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। भव्य मोदी मंदिर के निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी के भक्त आवश्यक धनराशि जुटाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भी मूर्ति रहेगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री से अनुमति नहीं ली है। यह सब इच्छा शक्ति से होता है और वो उनमें है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/