फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Wife reached SSP office demanding action on constable accused of pressurizing agreement

Meerut: सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची पत्नी, समझौते का दबाव बनाने का आरोप

Tue, 01 Nov 2022 01:11 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Nov 2022 01:11 PM IST
सार

मेरठ निवासी साजिया ने अपने सिपाही पति के खिलाफ मारपीट और तीन तलाक देकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया हैं।  साथ ही पीड़िता ने समझौते का दबाव बनाने का भी अरोप लगाया हैं जहां एसएसपी ऑफिस में पीड़िता की आपबीती सुन कर शिकायत दर्ज की। 

विज्ञापन
Meerut: Wife reached SSP office demanding action on constable accused of pressurizing agreement
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

विस्तार

माधवपुरम निवासी साजिया सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। उन्होंने एसएसपी को शिकायत देकर सिपाही पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि सिपाही पति ने उनके साथ मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। उन्होंने समझौते के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से संभल के गांव इटायला निवासी साजिया ने बताया कि एक साल पहले उनकी शादी मुरादाबाद के गांव लालपुर गंगवारी निवासी नौशाद से हुई थी। नौशाद यूपी पुलिस में सिपाही है, इस समय ब्रह्मपुरी थाने में सेवारत है। शादी के बाद वह माधवपुरम में किराये के मकान में रहने लगे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद सिपाही व उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे थे। विरोध करने पर उस पर अवैध संबंधों का आरोप लगाकर पति ने पिटाई कर दी। दंपती के बीच मारपीट की जानकारी होने पर साजिया का भाई उनके घर आया और नौशाद को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut: दो हजार रुपये के लिए मर्डर, सऊदी जाने के लिए पढ़ाई के साथ रुपये जोड़ रहा था आदिल, हत्या से बिखरे सपने

इसके बाद भी सिपाही ने मारपीट बंद नहीं की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने किसी तरह नौशाद के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण आरोपी उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने ब्रह्मपुरी सीओ बृजेश सिंह से मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed