फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Wife of soldier has demanded action from the SSP against father-in-law and brother-in-law

मेरठ: सिपाही की पत्नी ने SSP को सुनाई दर्दभरी दास्तां, ससुर-देवर से बताया आबरू का खतरा

Fri, 07 Oct 2022 06:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Oct 2022 06:07 PM IST
सार

सिपाही की पत्नी ने एसएसपी को आपबीती सुनाते हुए ससुर व देवर से आबरू का खतरा बताया है। महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Meerut: Wife of soldier has demanded action from the SSP against father-in-law and brother-in-law
एसएसपी मेरठ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी पुलिस के सिपाही की पत्नी ने ससुर व देवर से आबरू का खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बता दें कि खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि 14 जनवरी 2013 में उसकी शादी यूपी पुलिस में सिपाही नवीन निवासी न्यू फैंड कॉलोनी कंकरखेड़ा से हुई थी। वैवाहिक जीवन में उसको तीन बेटियां हुईं। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि ससुराल वालों का कहना है कि तीन बेटियां होने के लिए वह अकेली जिम्मेदार है। महिला ने बताया कि अब वो छूछक में अब पांच लाख की मांग कर रहे हैं। उसका सिपाही पति भी अब अपने परिजनों के साथ मिलकर आए दिन अपमानित करता है। आरोप लगाया कि वह अनैतिक यौन क्रिया करना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी सास, ससुर, ननद व नंदोई सभी मिलकर आए दिन उसको परेशान करते हैं। महिला का कहना है कि ऐसे में उसका जीना दुश्वार हो गया है।

यह भी पढ़ें: Murder Case: दीपक हत्याकांड में नया मोड़, आईजी ने बागपत पुलिस को सौंपी जांच, गांव पहुंची एसओजी टीम

महिला ने बताया कि पति के ड्यूटी पर जाने के बाद ससुर व देवर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया कि मुश्किल से अपनी आबरू बचाई। महिला ने बताया कि दो सितंबर को कुंआ पूजन के लिए वह अपने मायके गई थी। उसने ये सभी बातें अपनी मां व पिता को बताईं।

यह भी पढ़ें: कुश्ती खेल में तगड़ा झटका: छलका खिलाड़ियों का दर्द, अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान हुए भावुक, तस्वीरें

वहीं पांच सितंबर को मायके से उसके माता-पिता समझाने के लिए उसके साथ आए थे, लेकिन वहां ससुराल वालों ने उन्हें बंधकर बनाकर बुरी तरह पिटा। उसके पिता बुरी तरह से जख्मी हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed