फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: While teaching a student preparing for CA, teacher suddenly picked her up in his lap... then a fight

Meerut: सीए की तैयारी कर रही छात्रा को पढ़ाते-पढ़ाते अचानक शिक्षक ने गोद में उठाया... फिर हुआ घमासान

Mon, 26 Aug 2024 10:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 Aug 2024 10:36 PM IST
सार

एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक ने सीए की तैयारी कर रही छात्रा को गोद में उठा लिया। छात्रा के परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Meerut: While teaching a student preparing for CA, teacher suddenly picked her up in his lap... then a fight
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर में रविवार को शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर दी। सोमवार को व्यापारी नेताओं के साथ कोचिंग सेंटर पहुंचे परिजन ने आरोपी की पिटाई कर दी। आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में हंगामा हुआ। बाद में परिजनों ने कोई कार्रवाई न कराने की बात कहते हुए तहरीर वापस ले ली। पुलिस ने आरोपी शिक्षक का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। वहीं, कोचिंग सेंटर संचालक ने शिक्षक को नौकरी से हटा दिया।
विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी कर रही है। छात्रा कोतवाली क्षेत्र के ही एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। आरोप है कि कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाला शिक्षक करीब 20 दिन से छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था। रविवार दोपहर शिक्षक ने पढ़ाते-पढ़ाते अचानक गलत नीयत से छात्रा को गोद में उठा लिया। आरोपी ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी किया। छात्रा ने घर पहुंचकर रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को छात्रा के परिजन व्यापारियों के साथ कोचिंग सेंटर पहुंचे। यहां आरोपी की पिटाई की गई। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। इसके बाद व्यापारी नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई मांग की। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए। हंगामा करने वालों में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, खंदक बाजार संघ के प्रधान अंकुर गोयल, संदीप रेवड़ी, हर्षित गोयल, अमन, गौरव प्रधान, राहुल जैन, पंकज गोयल आदि मौजूद रहे। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि परिजन ने तहरीर नहीं दी। इसके चलते पुलिस ने स्वयं शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed