फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: While flying a kite, slippers fell in the neighbor's house, seeing the house closed, theft

Meerut: पतंग उड़ाते समय पड़ोसी की घर में गिरी चप्पल, बंद घर देख पांच युवकों ने उड़ा दिए 25 लाख के जेवर

Tue, 06 Jan 2026 06:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 06 Jan 2026 06:35 PM IST
सार

बनियापाड़ा में बंद मकान में 25 लाख की चोरी की वारदात की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। पुलिस ने उसके चार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Meerut: While flying a kite, slippers fell in the neighbor's house, seeing the house closed, theft
गिरफ्तार पांचों युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा निवासी खुर्रम के बंद मकान की छत का जाल तोड़कर चार जनवरी की रात 25 लाख के आभूषण चुराने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये चोर पीड़ित परिवार के पड़ोसी ही हैं। इस मामले में पुलिस टीम तब चौंक गई, जब पता चला कि पतंग उड़ाते समय पड़ोसी के घर में चप्पल गिरने के बाद आरोपियों ने चोरी का प्लान बनाया। मंगलवार को वारदात का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस लाइन में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि चार जनवरी की सुबह खुर्रम के मकान की छत पर उनके पड़ोसी नाजिम, फैजान, हमदान, अजहर उर्फ अज्जू व सालिम पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान अजहर की चप्पल नीचे मकान में गिर गई। अजहर चप्पल लेने के लिए छत पर डाले गए जाल के सहारे नीचे उतर गया था। 
यहां अजहर उर्फ अज्जू ने देखा कि घर के बाहर और अंदर ताला लगा हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अजहर ने ऊपर आकर अपने साथियों को बताया। इसके बाद सभी ने घर में चोरी का प्लान बनाया। चार जनवरी की रात में ही पांचों आरोपी फिर से छत पर एकत्र हुए। उन्होंने छत का जाल तोड़ा और खुर्रम के घर में घुसकर यहां रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली थी। खुर्रम की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे।
 
विज्ञापन

हमदान ने खोला वारदात का राज
पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी हमदान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सख्ती करने पर हमदान ने चोरी में शामिल अपने साथियों की जानकारी दी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी करने के बाद आरोपी रात में ही खाना खाने के लिए ढाबे पर चले गए थे। आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed