फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: When the tempo driver held his hand while under the influence of alcohol, the girl slapped him

Meerut: टेंपो चालक ने शराब के नशे में हाथ पकड़ा तो युवती ने जड़े थप्पड़, पब्लिक ने पीटकर सिर फोड़ा

Sun, 14 Dec 2025 10:44 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 14 Dec 2025 10:44 AM IST
सार

सदर में काठ के पुल के पास युवती और टेंपो चालक के बीच विवाद हो गया। लोगों ने पकड़कर आरोपी को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया है। 

विज्ञापन
Meerut: When the tempo driver held his hand while under the influence of alcohol, the girl slapped him
सिर फूटने पर लहूलुहान टेंपो चालक और युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक टेंपो चालक पर शनिवार शाम एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी की पकड़कर धुनाई कर दी। युवती ने भी आरोपी को थप्पड़ जड़े। लोगों की पिटाई से आरोपी घायल हो गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस छेड़छाड़ की घटना से इंकार कर रही है।

विज्ञापन


सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती शनिवार शाम सरधना फ्लाईओवर से बेगमपुल के लिए टेंपो में सवार हुई थी। टेंपो चालक ने युवती को बेगमपुल से पहले काठ के पुल पर उतार दिया। इस बात पर युवती और टेंपो चालक का विवाद हुआ। 
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि टेंपो चालक ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भागने लगा। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इस दौरान आरोपी का सिर भी फूट गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पिटाई से वह घायल हो गया। इसके चलते उसे मेडिकल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था। इस मामले में छेड़छाड़ की शिकायत नहीं मिली है। आरोपी ने खुद अपना सिर दीवार में मारकर फोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed