फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: West UP famous Neuro Physician Dr. Bhupendra Chowdhary passed away

UP: वेस्ट यूपी के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर का निधन, आईएमए ब्रांच के सदस्य थे भूपेंद्र चौधरी

Sat, 29 Jul 2023 04:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jul 2023 04:01 PM IST
सार

Meerut News : वेस्ट यूपी के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का निधन हो गया है। बताया गया कि डॉ. भूपेंद्र चौधरी आईएमए ब्रांच के सदस्य और प्रतिनिधि थे।

विज्ञापन
Meerut: West UP famous Neuro Physician Dr. Bhupendra Chowdhary passed away
डॉ. भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का निधन हो गया है। आज यानि शनिवार दोपहर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। बताया गया कि भूपेंद्र चौधरी लिवर के रोग से ग्रसित थे। बीमारी के चलते वे कई सप्ताह तक मेदांता अस्पताल में रह कर आए थे।

विज्ञापन


डॉ. भूपेंद्र चौधरी आईएमए ब्रांच के सदस्य और प्रतिनिधि थे
उन्हें डॉ. रामचंद्र मूर्ति रिसर्च अवॉर्ड 2018 से सम्मानित किया गया था। डॉ. भूपेंद्र चौधरी को 2017 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने भी मानद उपाधि बीएससी डायरेक्ट इन साइंस से अलंकृत किया था। डॉ. रामचद्र अवॉर्ड उन्हें न्यूरोलॉली के क्षेत्र में उनके शोध और उल्लेखनीय योगदान एवं चिकित्सा जगत में अर्जित उपलब्धियों के लिए दिया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भूपेंद्र चौधरी ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से 1986 के बैच में एमबीबीएस किया था। जनवरी 2019 में उनके साकेत स्थित कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम चौराहे के पास क्लीनिक एवं डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास पर आयकर विभाग ने छापामारी भी की थी।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम

संघर्ष से भरा था भूपेंद्र चौधरी का जीवन

पश्चिमी यूपी के प्रसिद्ध डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का जीवन संघर्ष से भरा हुआ था। बताया गया कि जब भूपेंद्र चौधरी 14 साल की उम्र के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद जब वे 25 साल के हुए तो उनकी माता का निधन हो गया। उन्होंने अपने जीवन में बहुत मेहनत की, जिसकी बदौलत वे इस मुकाम तक पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed