Meerut Weather: मेरठ में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, श्रद्धालु बोले- शिवरात्रि पर बरसी भोलेनाथ की कृपा
शिवरात्रि पर मोदीपुरम में सुबह से ही झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली और किसानों को भी राहत की सांस मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज दिनभर बारिश की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान भोलेनाथ की कृपा से शिवरात्रि के पावन पर्व पर गर्मी से जूझ रहे श्रद्धालुओं और किसानों को बड़ी राहत मिली। बुधवार सुबह 9 बजे के करीब अचानक आसमान पर बादल छाए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई।
कई दिन से उमस भरी गर्मी से परेशान लोग इस बारिश से बेहद राहत महसूस कर रहे हैं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: SawanShivratri: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक जारी, लाखों कांवड़ियों ने चढ़ाया जल
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही ने बताया कि यह बारिश 25 से 30 मिलीमीटर तक दर्ज की जा सकती है, जिससे न केवल गर्मी में राहत मिलेगी, बल्कि यह धान की बुवाई कर रहे किसानों के लिए भी अत्यंत लाभकारी साबित होगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश सभी फसलों के लिए अनुकूल है और आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहेगा। किसानों और शहरवासियों दोनों के लिए शिवरात्रि की यह बारिश कृपा की वर्षा बनकर आई है।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 31.8°C
न्यूनतम: 25.9°
उच्चतम: 32.5°
सूर्योदय 05:34 am
सूर्यास्त 07:16 pm
हवा की गति -14.8 km/h
आर्द्रता -68%
बारिश की संभावना -49%
चंद्रोदय -3:33 am
चंद्रास्त - 6:24 pm