फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Update: Temperature May Rise by five dgree in 2 Days, Hot Winds to Increase Discomfort

Meerut Weather: फिर तीखे हुए तेवर गर्मी के तेवर, अगले दो दिन में पांच डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

Thu, 05 Jun 2025 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Jun 2025 12:00 PM IST
सार

मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिनों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा। गर्म हवाओं का असर रातों को भी महसूस होगा।
 

विज्ञापन
Meerut Weather Update: Temperature May Rise by five dgree in 2 Days, Hot Winds to Increase Discomfort
उमस भरी गर्मी में मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवक युवतियां। - फोटो : mathura

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से ही सूरज की तपिश महसूस की गई। दिन चढ़ते ही धूप तेज हो गई और शहरवासी गर्मी से बेहाल दिखे। न हवा में ठंडक थी, न छांव में राहत।

मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही के अनुसार, अगले दो दिन मेरठ समेत आसपास के क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नरगिस खान की संपत्ति का खुलासा: लग्जरी कारों, बार, पेट्रोल पंप व करोड़ों की भूमि, सपा सरकार में बोलती थी तूती

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बढ़ते तापमान का असर रातों में भी महसूस होगा। दिन भर की गर्म हवाएं देर शाम तक वातावरण को गर्म बनाए रखेंगी, जिससे रात को भी नींद में खलल महसूस हो सकता है।

उधर, मानसून फिलहाल अपनी सामान्य चाल से आगे बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि मेरठ और उसके आसपास मानसून जून के अंतिम सप्ताह में दस्तक देगा।

इस बीच उमस, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान लोगों को सताए रखेगा। डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों को दिन में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 32°C
सूर्योदय  05:20 am
सूर्यास्त 07:15 pm
हवा की गति -7.4 किमी प्रतिघंटा
आर्द्रता -44%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -2:07 PM 
चंद्रास्त - 1 बजकर 57 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed