{"_id":"68fefcf72a198ade940bb428","slug":"meerut-weather-update-pollution-level-in-poor-category-night-temperature-drops-to-15-c-2025-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Update: खराब श्रेणी में चल रही हवा, प्रदूषण से नहीं राहत, रात में बढ़ गई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Update: खराब श्रेणी में चल रही हवा, प्रदूषण से नहीं राहत, रात में बढ़ गई ठंड
Mon, 27 Oct 2025 10:33 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:33 AM IST
सार
मेरठ में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। सोमवार सुबह 10 बजे AQI 277 रिकॉर्ड किया गया, जबकि जयभीम नगर और पल्लवपुरम में स्तर 300 पार पहुंचा। वहीं, रात में तापमान गिरकर 15 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम
- फोटो : amarujala
विस्तार
मेरठ समेत एनसीआर में हवा की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। सोमवार सुबह भी शहर में हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने पर धूप खिली, लेकिन प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं आया। हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: धराशाई हो गईं दुकानें... उजड़ गए सपने, 22 सेकंड और मलबे के ढेर में तब्दील हो गया कॉम्प्लेक्स; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सोमवार सुबह 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 277 रिकॉर्ड किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। शाम तक यह स्तर और बढ़ जाता है। जयभीम नगर और पल्लवपुरम जैसे इलाकों में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: धराशाई हो गईं दुकानें... उजड़ गए सपने, 22 सेकंड और मलबे के ढेर में तब्दील हो गया कॉम्प्लेक्स; तस्वीरें
विज्ञापन
Trending Videos
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में सुबह की सैर से बचें और बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें। घर में गुनगुना पानी पीने और नाक-मुंह को ढककर रहने की सलाह दी जा रही है।
वहीं, मौसम में ठंडक भी महसूस की जा रही है। रात का तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिससे आने वाले दिनों में मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर और बढ़ सकता है।