फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Weather will become cool in the next 24 hours, chances of rain and hailstorm

Meerut Weather Today: अगले 24 घंटे में कूल-कूल हो जाएगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Sun, 05 Oct 2025 12:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 05 Oct 2025 12:39 PM IST
सार

मौसम विभाग ने 6 और 7 अक्तूबर को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। तेज बारिश होती है तो कुछ फसलों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा प्रदूषण का स्तर भी बारिश से कम होगा। 

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Weather will become cool in the next 24 hours, chances of rain and hailstorm
रविवार को गर्मी के साथ उमस रही। बादल भी छाते रहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदल रहा है। रविवार को सुबह से ही हवा की दिशा तेज बदल गई और मौसम में भी बदलाव हो गया। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे में बारिश और तेज हवा की संभावना जताई है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। पिछले कई दिन से पड़ रही गर्मी के बीच तेज हवा चलने से काफी राहत मिली। बंगाल की खाड़ी में बन रहे तीन अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी दो दिन में फिर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मेरठ समेत आसपास के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। वहीं गर्मी से भी राहत मिलेगी। बढ़ते हुए प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। अगर बारिश तेज होती है तो धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो दिन बारिश हो सकती है। 20 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed