फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Strong sunshine gave relief from cold and cold wave, temperature increased

Meerut Weather Today: तेज धूप ने दी ठंड और शीतलहर से राहत, तापमान बढ़ा, जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का मौसम

Thu, 05 Feb 2026 06:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 05 Feb 2026 06:57 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। लोग धूप का आनंद लेते दिखे। वहीं बाजारों में भी सुबहे से ही रौनक दिखाई दी। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया गया है। 

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Strong sunshine gave relief from cold and cold wave, temperature increased
धूप का लिया आनंद। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बृहस्पतिवार को लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण शीतलहर का असर काफी हद तक कमजोर पड़ गया, जिससे बाजारों और सड़कों पर रौनक लौट आई है। लोगों ने लंबे समय बाद खुलकर धूप का आनंद लिया और दिन के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन

 

मौसम में लगातार बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल घने कोहरे से निजात मिलने के कारण यातायात व्यवस्था भी सामान्य हो गई है। फरवरी माह की शुरुआत में लगातार छाए रहने वाले कोहरे ने शहरवासियों को काफी परेशान कर रखा था। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा पूरी तरह से गायब हो गया और खिली धूप ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को भी मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तनशीलता बनी रह सकती है और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। प्रदूषण के स्तर में भी फिलहाल ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम में मौजूद नमी के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का प्रभाव अधिक रहेगा। अगले एक-दो दिनों में हवा की रफ्तार में फिर से तेजी आने की संभावना है।
 
विज्ञापन

तापमान और वायु गुणवत्ता के आंकड़े
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 194 दर्ज किया गया। विभिन्न स्थानों पर AQI इस प्रकार रहा: गंगानगर में 125, जयभीम नगर में 201, पल्लवपुरम में 186, बेगमपुल पर 175, और दिल्ली रोड पर 178।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed