{"_id":"698c3e1f6afe7ca633064d25","slug":"meerut-weather-today-people-came-out-wearing-warm-clothes-in-the-morning-cold-heat-started-troubling-2026-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: सुबह की सर्दी में गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग, दोपहर में सताने लगी गर्मी, अब बढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: सुबह की सर्दी में गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग, दोपहर में सताने लगी गर्मी, अब बढ़ेगा पारा
Wed, 11 Feb 2026 02:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:01 PM IST
सार
मौसम अब बदलने लगा है कि दोपहर में गर्मी सताने लगी है। वहीं सुबह और शाम के समय ठंड में कमी आई है। मगर डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि बदलते मौसम में सावधानी बरतें, नहीं तो तबियत खराब हो सकती है।
विज्ञापन
दिन में निकली धूप। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषक कण वातावरण में ठहर गए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक करीब 250 के आसपास पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार हवा की धीमी गति और साफ आसमान में तेज धूप निकलने से दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन प्रदूषण का स्तर लगातार खराब श्रेणी की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम. शमीम का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक हालात ऐसे ही बने रह सकते हैं। दिन में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा, जिससे सुबह गर्म कपड़े पहनकर निकले लोगों को गर्माहट का अहसास होगा।
विज्ञापन
वहीं सुबह और रात के समय ठंड का असर बरकरार है, जिसके चलते लोगों को हल्की सर्दी महसूस हो रही है। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, मास्क का प्रयोग करने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह डॉक्टर दे रहे हैं। यदि हवा की गति में सुधार नहीं हुआ तो प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन