{"_id":"69ca20de4b27c30d1a0a00d9","slug":"meerut-weather-today-heat-wave-continues-but-there-is-hope-of-relief-weather-may-change-in-next-24-hours-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: गर्मी का सितम जारी, पर राहत के आसार, अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: गर्मी का सितम जारी, पर राहत के आसार, अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम
Mon, 30 Mar 2026 12:36 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:36 PM IST
सार
धूप और गर्म हवा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
दिन में निकली धूप से परेशान युवती। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी का असर सोमवार की सुबह से ही तेज हो गया है। धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई है, जिसमें बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
सुबह करीब 8 बजे के बाद ही सूर्य की तेज किरणों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन के तापमान में वृद्धि के साथ-साथ रात के तापमान में भी हल्की बढ़त देखी गई है। गर्मी के बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव और बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके कारण मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है। इस विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में आसमान में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस संभावित बारिश से तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों की राय
सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिश्चियन प्रौद्योगिकीय विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो दिनों में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।