फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Air Quality Index Near 300 Again as Cold Wave Intensifies

Meerut Weather: फिर 300 के करीब पहुंचा मेरठ का AQI, हवा जहरीली, ठंड भी बढ़ी

Sat, 08 Nov 2025 11:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 08 Nov 2025 11:35 AM IST
सार

मेरठ में शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर फिर 300 के करीब पहुंच गया। स्मॉग और खराब हवा के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और प्रदूषण दोनों बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Air Quality Index Near 300 Again as Cold Wave Intensifies
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले दो दिन हल्की राहत देने के बाद शनिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गया। सुबह के समय स्मॉग साफ दिखाई दिया, जबकि दोपहर तक हवा की गुणवत्ता और भी बिगड़ती चली गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति के विरोध पर रची साजिश: पत्नी ने नींद की छह गोलियां खिलाईं, गला घोंटा, प्रेमी संग मिलकर जिंदा नहर में फेंका

विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे मेरठ का AQI 292 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है और स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। हवा की गति कम होने और ठंड बढ़ने के कारण प्रदूषण जमीन के नजदीक रुक गया है। इसके चलते सांस, दिल और फेफड़ों से संबंधित मरीजों की समस्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन

तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन और रात के तापमान में नीचे की ओर रुझान जारी है। ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है।

 

विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह में ठंड सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

यह रहा प्रदूषण का हाल
मेरठ -292 
बुलंदशहर -293 
दिल्ली -343 
गाजियाबाद -318 
ग्रेटर नोएडा -319 
हापुड़ -310 
जयभीम नगर -285 
पल्लवपुरम -295 
गंगानगर -281 
बेगमपुल -288 
दिल्ली रोड -280

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed