मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रोहटा में अवैध संबंध का विरोध करने पर काजल ने पति अनिल को पहले खाने में नींद की गोलियां दीं। फिर दुपट्टे से प्रेमी आकाश व उसके दोस्त बादल के साथ मिलकर पति का गला दबा दिया। अचेत होने पर उसे जिंदा सिवालखास गंगनहर में फेंक दिया। रोहटा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। गंगनहर में अनिल की तलाश की जा रही है।
पति के विरोध पर रची साजिश: पत्नी ने नींद की छह गोलियां खिलाईं, गला घोंटा, प्रेमी संग मिलकर नहर में जिंदा फेंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:53 AM IST
सार
मेरठ के रोहटा में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को पहले नींद की गोलियां खिलाईं और फिर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नहर में युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन