{"_id":"6858ec7d58d979d5f60ca3dd","slug":"meerut-weather-report-clouds-covered-the-sky-for-two-days-know-what-meteorologists-said-about-the-rain-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Report: दो दिन से आसमान पर छाए बादल, नहीं हो रही बारिश, जानें क्या बोले मौसम वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Report: दो दिन से आसमान पर छाए बादल, नहीं हो रही बारिश, जानें क्या बोले मौसम वैज्ञानिक
Mon, 23 Jun 2025 11:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:26 AM IST
सार
रविवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे, मगर बारिश नहीं हुई। सोमवार सुबह से भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। मंगलवार तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
आसमान पर छाए बादल। सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
मानसून की चाल धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। मगर इससे पहले शहर वासियों को उमस भरी गर्मी ने हलकान कर दिया है। सोमवार का दिन भी सुबह से ही गर्म रहा। आसमान पर बादल हैं लेकिन बरसने का इंतजार है।
विज्ञापन
मेरठ को अभी अच्छी बारिश का इंतजार है। आसपास के जिलों में एक दो बार बारिश अच्छी हो गई है। जिले में पिछले दो-तीन दिन से आसमान पर बादल बने हुए हैं। बदरा बिन बरसे ही निकल रहे हैं, जिस कारण गर्मी का आलम और तेज हो गया है। सोमवार का दिन भी सुबह से ही गर्म दिखाई दिया। आसमान पर कभी बदल तो कभी धूप के चलते मौसम बदलता रहा। बारिश न होने से उमस का स्तर भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि बारिश की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को 15 से 20 मिली मीटर बारिश हो सकती है। अभी दो-तीन दिन तक मौसम में काफी बदलाव दिखाई देगा। बारिश के बाद ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।