फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather: Rain Brings Relief in Meerut, Air Quality Improves as Monsoon Remains Active

Meerut Weather: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, हवा हुई साफ, तापमान गिरा, अगले कुछ दिन रुक-रुककर बरसात के आसार

Thu, 23 Jul 2026 04:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Jul 2026 04:17 PM IST
सार

मेरठ में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। उमस से राहत मिली, हवा साफ हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Meerut Weather: Rain Brings Relief in Meerut, Air Quality Improves as Monsoon Remains Active
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बुधवार को जिले में हल्की से मध्यम बारिश के बाद मौसम में फिर से धूप और गर्मी का असर दिन भर बना रहा। बुधवार को जहां बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। दिनभर बादल छाए रहने के कारण तापमान सामान्य से नीचे रहा। बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


बारिश से हवा हुई साफ, वायु गुणवत्ता में सुधार
बारिश के बाद वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण नीचे बैठ गए। इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 49 दर्ज किया गया, जिसे संतोषजनक स्थिति माना जाता है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में 24.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर छात्र आंदोलन: सरधना विधायक अतुल प्रधान पहुंचे, बांटे फल और दवाएं, बोले-नौजवानों के साथ खड़े हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

खरीफ फसलों के लिए बारिश लाभदायक
किसानों ने बारिश को धान और मक्का समेत खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे फसलों की सिंचाई की जरूरत कम होगी। किसानों के अनुसार, इस समय हुई बारिश से फसलों को फायदा मिलेगा और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम हो सकता है।

अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश के आसार
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बताया है। उन्होंने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने से तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed